कॉलेज ऑफ फार्मेसी, कोर विश्वविद्यालय, रुड़की ने CRIS–DNA Labs Centre for Research & Innovative Scientific Studies, देहरादून के सहयोग से 13 एवं 14 अक्टूबर, 2026 को दो दिवसीय राष्ट्रीयकार्यशाला, सम्मेलन एवं कौशल विकास कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। इस कार्यक्रम में देश केविभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से लगभग 150 विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों एवं शोधार्थियों नेप्रतिभाग किया। इनमें संतोष मेडिकल कॉलेज, गाजियाबाद; सिक्किम स्किल यूनिवर्सिटी; लवली प्रोफेशनलयूनिवर्सिटी (LPU), जालंधर; गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार; LPS, जयपुर तथा मदरहुडविश्वविद्यालय, रुड़की सहित अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिभागी शामिल रहे।
कॉलेज ऑफ फार्मेसी की प्राचार्या डॉ. ममता एफ. सिंह ने CRIS-DNA Labs से आए विशेषज्ञों का हार्दिकस्वागत किया। सीओईआर विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति डॉ. अनुभा सिंह तथा प्रति-कुलपति डॉ. राजेशकुमार उपाध्याय ने जीनोमिक्स, आणविक निदान, स्वास्थ्य सूचना विज्ञान एवं सटीक चिकित्सा जैसे उभरतेक्षेत्रों में व्यावहारिक शिक्षा और कौशल विकास पर केंद्रित इस कार्यक्रम की सराहना की। सहयोगी संस्थानCRIS-DNA Labs की ओर से डॉ. नरोत्तम शर्मा, वैज्ञानिक एवं प्रयोगशाला प्रमुख, डॉ. अंकिता सिंह, श्रीविक्शल तथा श्री विपिन नौटियाल ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
कार्यशाला के दौरान जीनोमिक्स, आणविक निदान, स्वास्थ्य सूचना विज्ञान एवं सटीक चिकित्सा जैसेमहत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान और वैज्ञानिक परिचर्चाएँ आयोजित की गईं। प्रतिभागियों कोआणविक जीवविज्ञान संबंधी प्रयोगों, न्यूक्लिक एसिड पृथक्करण, पीसीआर (PCR) आधारित तकनीकों तथाअन्य उन्नत प्रयोगशाला पद्धतियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मौखिक एवं पोस्टरप्रस्तुति प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से प्रतिभागियों को अपने शोध निष्कर्षों, वैज्ञानिक विचारों एवं नवाचारों को प्रस्तुत करने का अवसर मिला।
मौखिक प्रस्तुति प्रतियोगिता में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर की सुश्री आयुषी ने प्रथम स्थान प्राप्तकिया। LPS, जयपुर की सुश्री टीना चौहान ने द्वितीय स्थान तथा सीओईआर विश्वविद्यालय की सुश्री वैष्णवीशर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के श्री कुनाल ने प्रथम स्थान तथा सीओईआरविश्वविद्यालय के श्री आयुष दडवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्नप्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री आकांक्षा पंडित द्वारा किया गया। इस आयोजन ने प्रतिभागियों कोआधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों से परिचित कराने, व्यावहारिक कौशल विकसित करने तथा अनुसंधान एवंनवाचार को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।